सिंधु यूथ सर्कल कोटा के 2025-26 सत्र के चुनाव संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी जितेंद्र साधवानी, अशोक आहूजा एवं देवेंद्र कटारिया रहे। चुनाव अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष के रूप में कमल खत्री, सचिव कपिल सेवानी को चुना गया जबकी उपाध्यक्ष हितेश दयानी, कोषाध्यक्ष शंकर लेखवानी, सह सचिव दीपक थदानी, सांस्कृतिक सचिव तरूण चेनानी, पंकज हरचंदानी, आकाश धनवानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। चुनाव में दीपक राजानी पैनल के कमल खत्री, सहित उनकी टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल खत्री ने कहा कि सिंधु यूथ सर्कल को आगे बढाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा और समन्वय का भाव रखते हुए समाज सेवा में अग्रणी कार्य किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष दीपक राजानी ने कहा कि सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही शिक्षा, चिकित्सा एवं धार्मिक क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। राजानी ने बताया कि सिंधु यूथ सर्कल जल्द ही पक्षियों के लिए परिंडे बांधने एवं पशुओं के लिए पानी की टंकी इस भीषण गर्मी में शीघ्र ही रखेगा जिससे मूक प्राणियों की प्यास को बुझाया जा सके। इस अवसर पर संरक्षक हितेश दासवानी, सलाहकार योगेश रोहिडा ने सभी का आभार जताया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi-Mumbai Expressway: 24 घंटे में 2.5 KM बिछाई गई 4 लेन सड़क... गडकरी ने बताए कितने वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को शानदार उपलब्धि बताया है. 1,386...
Israel Hamas War: Israel को Hamas ने मुश्किल में फंसाया, बंधकों का कर रहा इस्तेमाल |Israel Palestine
Israel Hamas War: Israel को Hamas ने मुश्किल में फंसाया, बंधकों का कर रहा इस्तेमाल |Israel Palestine
'Shahjahan Sheikh को आज 4:15 बजे तक CBI को सौंपा जाए', ममता सरकार को हाईकोर्ट का दो टूक आदेश
'Shahjahan Sheikh को आज 4:15 बजे तक CBI को सौंपा जाए', ममता सरकार को हाईकोर्ट का दो टूक आदेश
Tirupati Mandir Controversy: प्रसाद में मिलावट की पुष्टि के बाद क्या बोले राजनेता ? | Aaj Tak
Tirupati Mandir Controversy: प्रसाद में मिलावट की पुष्टि के बाद क्या बोले राजनेता ? | Aaj Tak