सेवा भारती कोटा महानगर के बाल संस्कार केन्द्र, नयागांव का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भारत माता, सरस्वती देवी के चित्रों के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। बच्चों ने कविता, गीत एवं नृत्य का सुन्दर प्रदर्शन किया।

मुख्य वक्ता सेवा भारती कोटा महानगर के सह मंत्री योगेश गुप्ता ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की। उपस्थित सभी माताओं बहिनों से आग्रह किया कि बच्चों को संस्कार केन्द्र पर भेजे। उन्होंने सेवा भारती द्वारा संचालित प्रकल्पों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री विनोद जी गोडाला ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर बच्चों व शिक्षिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम की व्यवस्था में विषेष सहयोग महेश बंजारा पत्थर व्यवसायी नयागांव एवं दीपक सिंघल टेंट व्यवसायी श्रीनाथपुरम् द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बाल संस्कार केन्द्र शिक्षिका सीमा भील द्वारा किया गया। सेवा भारती कोटा महानगर सह चिकित्सा आयाम प्रमुख हरिओम शर्मा ने आभार व्यक्त किया।