वित्त मंत्री राजस्थान सरकार दीया कुमारी ने तीसरी बार बजट पेश कर सभी को राहत पहुंचाने की दिशा में कदम बढाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज मेहता ने इस बजट को किसान, उद्यमी, महिलाओं, सीनियर सिटीजन और आमजन का सर्वांगीण विकास करने वाला बजट बजाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, खेती, उर्जा के क्षेत्र में इतिहास रचने वाला बजट है। युवाओं को एक वर्ष में सवा लाख नौकरियां देना आपने आप में राजस्थान को शीर्ष पर पहुंचाएगा। पंकज मेहता ने कहा कि कोटा में 150 करोड़ की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। कोटा में आत्महत्या रोकने के लिए केंद्र की स्थापना, साइंस इनोवेशन सेंटर, जिला अस्पताल में डायबिटीज सेंटर की स्थापना, युवा साथी केंद्र की स्थापना करना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को दिल खोल कर दिया गया है। 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन योजना लागू होगी, 3.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए 1250 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया, 50 हजार फार्म पौंड और 10,000 डिग्गी बनाई जाएंगी साथ ही 50 हजार सौर पंप संयंत्र और 20 हजार किमी सिंचाई पाइपलाइन के लिए 900 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। ये ही नहीं पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9,000 रुपए प्रति वर्ष कर दी गई, गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपए बोनस बढ़ाया गया। जयपुर-जोधपुर, अजमेर, कोटा में 575 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंकज मेहता ने कहा कि हर सेक्टर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Coronavirus Update : थम गया कोरोना? एक्टिव मामले 20,000 से कम, 24 घंटे के अंदर आए 1,690 नए केस,
देश में आज कोरोना के 1690 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 12 लोगों की मौत...
Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश, बढ़ेगी ठंड | Delhi Rain
Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश, बढ़ेगी ठंड | Delhi Rain
नए आपराधिक कानूनों को सीएम भजनलाल ने बताया ज़रूरी, तो अशोक गहलोत बोले- 'पुलिसिया राज्य' बनाने की कोशिश
भारत में आज 1 जुलाई से राजस्थान समेत पूरे देश में नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं....
সোণাৰিত আৰক্ষীৰ অকৰ্মণ্যতাৰ বিৰুদ্ধে ব্যৱসায়ীৰ প্ৰতিবাদ
সোণাৰিত আৰক্ষীৰ অকৰ্মণ্যতাৰ বিৰুদ্ধে ব্যৱসায়ীৰ প্ৰতিবাদ
ব্যৱসায়ীক হত্যাৰ প্ৰচেষ্টা চলোৱা ঘটনাৰ...