कोटा/त्रिचूर। केरल के आधिकारिक दौरे पर गए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज बुधवार को त्रिचुर जिले के गुरुवायुर शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन किए। 

मंत्री दिलावर ने मंदिर की परंपरा अनुसार पारंपरिक अंग वस्त्र धारण कर मंदिर में प्रवेश किया और भगवान के दर्शन किए। 

उल्लेखनीय है कि गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर केरल और तमिलनाडू के हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। मंदिर का प्रबंधन केरल सरकार के नियंत्रण में है। सभी गैर हिंदुआ का मंदिर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

ये मंदिर गुरुवायुरप्पन ( विष्णु भगवान के चार- शास्त्र रूप) को समर्पित है। इसे अक्सर भूलोक बैकुंठ ( पृथ्वी पर भगवान विष्णु का पवित्र निवास ) भी कहा जाता है।

मंदिर में विराजित केंद्रीय प्रतिमा चार भुजाओं वाले खड़े भगवान विष्णु की है,जो शंख( पाञ्चजन्य),चक्र ( सुदर्शन ),गदा ( कौमुदकी ) और तुलसी की माला के साथ कमल धारण किए हुए है। यह छवि भगवान विष्णु के उस रूप को दर्शाती है जो कृष्ण के माता-पिता वासुदेव और देवकी को उनके जन्म के समय दिखाई दिया था।

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के बाद कहा कि प्रभु की कृपा सदैव राजस्थान प्रदेश पर बनी रहे। प्रदेश की जनता सुख,शांति और समृद्धि को प्राप्त करे। ऐसी मेरी भगवान से प्रार्थना है।