आगामी 26फरवरी को महाशिवरात्रि, रोहा हिंदुस्तानी शिव मंदिर संचालन समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का महा आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष राजीव साहु और सचिव राजकुमार गुप्ता ने दी जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रात:मंदिर प्रांगण में पुरोहित के वैदिक मंत्रोचारण के साथ देवों के देव महादेव की पुजा अर्चना शुरु होगी और अपराह्न तिन बजे महाशिवरात्रि के उपलक्ष में देवों के देव महादेव की बारात (शोभायात्रा)निकाली जायेगी।
सांय को पुजा अर्चना और रुद्र अभिषेक,महा आरती और प्रसाद वितरण किया जायेगा।
रोहा हिंदुस्तानी शिव मंदिर संचालन समिति ने सभी भक्तों को उपस्थित रह पुण्य फल के भागी बनने का आग्रह किया है ।