जिले के कैथून थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव स्थित प्राचीन श्रीनाथ जी की चरण चौकी के पुजारी को जान से मारने व मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने 6 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है,जबकि 3 नाबालिगों को डिटेन किया है। कैथून थाना SHO संदीप शर्मा ने बताया कि पुजारी को जान से मारने व मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देकर नारेबाजी करने की घटना गोविंद नगर व प्रेमनगर में रहने वालों बदमाशों ने की थी। आरोपियों को किशनगंज बारां, इन्द्रगढ़-लाखेरी बूंदी, खानपुर झालावाड़, व कोटा से पकड़ा है। 15 अगस्त रात 8 बजे करीब मोतीपुरा गांव स्थित दरगाह पर कुछ लोगों ने नॉनवेज बनाया था। झूठे बर्तन धोने के लिए मंदिर के पास बने जल धड़े के पास पहुंचे। मौके पर मौजूद मंदिर पुजारी सोहनलाल ने नॉनवेज के झूठे बर्तन जल धड़े में धोने से मना किया। मना करने पर असामाजिक तत्वों ने गाली गलौज शुरू कर दी। 20-25 लोग चाकू लेकर मंदिर के अंदर पुजारी को मारने दौड़े। जैसे तैसे पुजारी ने गेट लगाकर खुद को बचाया। असामाजिक तत्वों ने धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुजारी ने इसकी शिकायत कैथून पुलिस को दी। अगले दिन विश्व हिंदू परिषद ने आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया ओर मन्दिर परिसर की सुरक्षा की मांग की थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમદાવાદ પોલીસ રાત્રે બને છે આતકી; DCP Safin Hasan વ્યક્ત કરી દિલગીરી
અમદાવાદ પોલીસ રાત્રે બને છે આંતકી; DCP Safin Hasan વ્યક્ત કરી દિલગીરી
240 की टॉप स्पीड, ADAS सहित बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Mercedes AMG G63 Facelift, कीमत 3.60 करोड़ रुपये
जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती...
Lok Sabha Election Phase 5 Voting Updates: Bengal में सबसे अधिक तो Maharashtra में सबसे कम वोटिंग
Lok Sabha Election Phase 5 Voting Updates: Bengal में सबसे अधिक तो Maharashtra में सबसे कम वोटिंग
સુરત શહેરના ઉધના ખાતે ઉજ્જૈનમાં વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્ર મોદીજીના સમારોહનું લાઈવ કવરેજ નિહાળ્યું.
સુરત શહેરના ઉધના ખાતે ઉજ્જૈનમાં વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્ર મોદીજીના સમારોહનું લાઈવ કવરેજ નિહાળ્યું....
Parliament Session: संसद शुरू होते ही संसद में भड़क गए Om Birla, Rahul की तरफ किया इशारा | Aaj Tak
Parliament Session: संसद शुरू होते ही संसद में भड़क गए Om Birla, Rahul की तरफ किया इशारा | Aaj Tak