पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ समिति के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सुनील खरबंदा को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष का निर्वाचन होते ही पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारियों ने सुनील खरबंदा का पुष्प हार पहनकर, मिठाई खिलाकर जोरदार आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, बद्री प्रसाद गौतम, कोटा व्यापार महासंघ सलाहकार बोर्ड, निदेशक एवं ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब (कोषाध्यक्ष), महामंत्री राजू सालवी ने खरबंदा का माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अतुल शर्मा ने बताया चुनाव के लिए दूसरा कोई नाम नहीं होने से सुनील खरबंदा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर खरबंदा ने कहा कि वह समिति को और आगे बढ़ने का पूरा प्रयास करेंगे सभी व्यापारियों के सहयोग से विभिन्न आयोजन किए जाएंगे साथ ही व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उन्हें उचित मंच पर उठाकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सुनील खरबंदा ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर समिति को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करते हुए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कुमारी शैलजा का दावा, हमारे पक्ष में ही आएंगे नतीजे, CM उम्मीदवारी पर कही ये बात
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी।...
Xiaomi 14 के लिए आज होगी पहली सेल लाइव, मात्र इतने रुपये की EMI पर आपका होगा कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन
Xiaomi 14 को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। इसे mi.com शाओमी के रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स...
તહેવારો પર મોંઘવારીનો માર! દૂધની રસોઇ ન બનાવી, ઓછી વસ્તુઓ બનાવી અને ચૂલો બંધ કર્યો
શ્રાવણ એટલે તહેવારોનો મહિનો. આ મહિનામાં દરેક પરિવારમાં ખુશીનું વાતાવરણ હોય છે. પરંતુ મોંઘવારીના...
मोरबा पुल कोसळल्याने नदीत बुडून 134 हुन अधिक जणांचा मृत्यू, पहा थरारक व्हिडीओ...
मोरबा पुल कोसळतानाचा थरारक व्हिडीओ...
Salman Khan के घर के बाहर हमले के बाद Arbaaz Khan ने क्या लिखा है? | Lawrence Bishnoi
Salman Khan के घर के बाहर हमले के बाद Arbaaz Khan ने क्या लिखा है? | Lawrence Bishnoi