सांगोद(बीएम राठौर). कोटा मार्ग पर उजाड़ नदी के पास रविवार को पुलिया पर बाइक भिडंत दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी उसके बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सबक नहीं लिया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह की सांगोद नगर में खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। यहां बेखौफ होकर भूसों से भरे ट्रक, ट्रैक्टर वैकल्पिक बाइपास व मुख्यमागों से निकल रहे हैं। इससे दिन में कई बार गांधी चौराहा, गायत्री सर्किल व कोलियों के बड़ के पास यातायात जाम की समस्या देखने को मिल रही है। सड़कों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात नहीं होने से इनकी एंट्री नगर के अंदर धड़ल्ले से हो रही है। नगर में यातायात जाम की समस्या को रोकने के लिए पांच वैकल्पिक बाइपास हैं। इसके बाद भी भूसे से भरे ट्रक व ट्रॉली सड़कों पर निकल रहे हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि नगर की यातायात व्यवस्था में किसी तरह की बाधा नहीं हो इसे देखते हुए गहमा-गहमी वाले मार्गो पर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। भूसों से भरे ट्रक व ट्रॉली नगर के बीच में होकर नहीं निकलें, इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
কৃত্ৰিম বানৰ ফলত পাঠদান ব্যাহত সোণাৰিৰ এখন ঐতিহ্যমণ্ডিত বিদ্যালয়ত
যোৱা নিশাৰ পৰা দিয়া নেৰানেপেৰা বিৰষুণৰ ফলত আজি সোণাৰি নগৰত কৃত্ৰিম বানপানীৰ সৃষ্টি হয়। ইয়াৰ ফলত...
আপৰ প্ৰতিবাদ
ৰাজ্য চৰকাৰে অসমীয়া মাধ্যমৰ বিদ্যালয় সমূহ একত্ৰিকৰণ কৰাৰ নামত বিলুপ্তিকৰণ কৰিবলৈ লোৱাৰ...
કાંકરેજના દેવપુરા ગામે વિકસિત ભારત સંકલ્પ યાત્રા અંતર્ગત કાર્યક્ર્મ યોજાયો...!
કાંકરેજના દેવપુરા ગામે વિકસિત ભારત સંકલ્પ યાત્રા અંતર્ગત કાર્યક્ર્મ યોજાયો...!
કચ્છના રણ ખાતે ૭ થી ૯ ફેબ્રુઆરી ૨૦૨૩ દરમિયાન યોજાશે, પ્રથમ ટુરીઝમ વર્કિંગ મીટીંગ (TWG)
કચ્છના રણ ખાતે 7થી 9 ફેબ્રુઆરી, 2023 દરમિયાન યોજાશે પ્રથમ ટુરિઝમ વર્કિંગ ગ્રુપ મીટિંગ (TWG);...