सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति वंदना दुबे की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर 2 जनवरी को सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दुबे स्मृति सेवा समिति के कार्यकर्ताओ के द्वारा कोटा शहर व कोटा देहात मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दुबे स्मृति सेवा समिति के संयोजक मनोज दुबे व वंदना कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तुषार दुबे ने बताया की सुबह गोशालाओ मे गायों को हरा चारा डाला जाएगा व वृक्षारोपण किया जाएगा।जरूरतमंद लोगो को फल एव खाद्य सामग्री वितरित करेगे।तथा शहर मे विभिन्न स्थानो पर जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किए जाएगे।इसी के साथ ही समिति के कार्यकर्ताओ द्वारा अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।