कनवास. कस्बे में कर्णेश्वर गौशाला द्वारा महात्मा गांधी खेल मैदान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कर्णेश्वर गौशाला अध्यक्ष त्रिलोक विजय व सदस्यों ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव पर पांडाल गुब्बारों से सजाया गया और पटाखे फोड़े गए व पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेल कर बिस्किट,टांफियां,खिलौने, गुब्बारे व मटकी फोड़ कर बाल गोपाल के माखन मिश्री का भोग लगाया गया। कथा के चौथे दिन मुख्य यजमान पूर्व सरपंच पारस कुमार जैन, पूर्व सरपंच महावीर पारेता, व्यापार संघ अध्यक्ष हिमांशु सोनी,अरविंद मेहरा ,पवन राठौर द्वारा महाआरती की गई। कथा के दौरान कथा वाचक पंडित रवि गौतम कन्दाफल वालों ने कहा कि हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, कभी दुख आने पर धर्म को नहीं छोडना चाहिए, जब जब भी इस संसार में अत्याचार बढा, तब परमपिता श्री कृष्ण जन्म लेते हैं। कथा के दौरान गाए मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर झूम उठे। बाल कृष्ण स्वरूप की जीवन्त झांकी सजाई, साथ ही कृष्ण जन्म की बधाइयाँ गाकर कथा को कृष्ण मय कर दिया। राम के नाम का प्रसंन सुनाया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र से आवां, बिशनपुरा, जगदीशपुरा, धूलेट, माधोपुर, सावन भादों, बाछीहेड़ा, हिगोनियां सहित आसपास के गावों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ફતેપુરા તાલુકાના આસપુર પ્રાથમિક શાળા ખાતે માતૃ પિતૃ પૂજન કાર્યક્રમ રાખવામાં આવ્યો.
આજરોજ ફતેપુરા તાલુકાના આસપુર ગામે આસપુર પ્રાથમિક શાળામાં 14 મી ફેબ્રુઆરી નિમિત્તે બાળકોમાં...
टेररिज्म तोड़ता है, टूरिज्म जोड़ता है...पर्यटन क्षेत्र को लेकर PM मोदी ने दुनिया को दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (21 जून) को जी-20 पर्यटन मंत्रियों के शिखर सम्मेलन...
વંથલી નજીકના ધણફુલીયા ગામે દરગાહમાં થઇ ચોરી@live24newsgujarat
વંથલી નજીકના ધણફુલીયા ગામે દરગાહમાં થઇ ચોરી@live24newsgujarat
Breaking News: आज दोपहर 3 बजे दिल्ली आएंगे CM Yogi, PM Modi, Amit Shah से कर सकते हैं मुलाकात
Breaking News: आज दोपहर 3 बजे दिल्ली आएंगे CM Yogi, PM Modi, Amit Shah से कर सकते हैं मुलाकात
સાયલા પાસે 1000 લીટર બાયોડીઝલ સાથે 2 શખસ ઝડપાયા, 3 સામે ગુનો નોંધાયો
સાયલા પોલીસ સર્કલ પાસે વાહન ચેકીંગ કરી હતી આ દરમીયાન યુટીલીટીમાં રહેલા ખાલી બેરલ તપાસ કરતા...