सांगोद. नगर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रिवर फ्रंट उद्यान पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शौक व्यक्त कर 2 मिनट का मौन रखकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल नागर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, पूर्व पालिका अध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत एवं पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश मंगल ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के राष्ट्र प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि वह एक महान अर्थशास्त्री थे वह दो बार देश के प्रधानमंत्री बने उससे पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर भी वह रहे। साथ ही उन्होंने उदारीकरण अपनाते हुए लाइसेंस राज खत्म किया देश में गरीबों के रोजगार हेतु मनरेगा को लागू किया। आधार, पहचान पत्र एवं शिक्षा का अधिकार दिया। एवं सूचना का अधिकार जनता को दिया। ऐसे उनके कई फैसले रहे जिन्होंने भारत राष्ट्र को विश्व में मजबूत किया और देश को नई दिशा मिली। वहीं अपने कार्यकाल में आर्थिक सुधारो को अपनाते हुए देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। इस दौरान कहीं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વિશ્વ જળ દિવસ ની ઉજવણી નિમિત્તે કાર્યક્રમ
વિશ્વ જળ દિવસની ઉજવણી નિમિત્તે
ખેડબ્રહ્મા તાલુકાના ખેરોજ મુકામે બાગાયતી પાકોમાં પ્રાકૃતિક...
જિલ્લા સેવા સદન પાછળ પોલીસ દ્વારા પકડાયેલ વિદેશી દારૂની બોટલનો નાશ કરાયો
જિલ્લા સેવા સદન પાછળ પોલીસ દ્વારા પકડાયેલ વિદેશી દારૂની બોટલનો નાશ કરાયો👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆રિપોર્ટ...
ચૂંટણી નજીક આવતા પક્ષપલટાની મૌસમ ચાલી રહી છે.. તેવામાં ભાજપ અને કોંગ્રેસના નેતાઓ એક સાથે દેખાતા રાજકારણ ગરમાયું છે...
વિધાનસભાની ચૂંટણી નજીક આવતા કોંગ્રેસના કેટલાક નેતાઓ ભાજપના નેતાઓ સાથે નજરે પડતા અનેક સવાલ ઉભા થઈ...
G20 Summit 2023 Delhi: जो बाइडेन... ऋषि सुनक, फुमियो किशिदा, रेड कॉर्पेट पर हुआ दिग्गजों का वेलकम
G20 Summit 2023 Delhi: जो बाइडेन... ऋषि सुनक, फुमियो किशिदा, रेड कॉर्पेट पर हुआ दिग्गजों का वेलकम