2024 में भारतीय बाजार में कई नई और पुरानी SUVs को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी वजह से यह साल SUVs प्रेमियों के लिए काफी बेहतर रहा है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको साल 2024 में लॉन्च हुई उन SUVs (SUV launches 2024) के बारे में बता रहे हैं जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा रही है। साथ ही जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया।

भारत में SUVs का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। बहुत से लोग अब हैचबैक या सेडान की जगह पर SUVs को लेना पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए बहुत सी कंपनियां SUVs सेगमेंट अपनी गाड़ियां लेकर आ रही है। इस मामले में साल 2024 SUVs के लिए शानदार रहा है। इस साल न केवल नई कारों के मॉडल्स देखने के लिए मिले, बल्कि कई भारतीय और विदेशी ऑटोमेकर ने पॉपुलर SUVs का अपडेट भी लेकर आई है। आइए जानते हैं कि 2024 में लॉन्च हुए कुछ प्रमुख SUVs के बारे में जानते हैं, जो भारतीय बाजार में धूम मचा रही है।

1. 2024 Hyundai Creta

2024 Hyundai Creta को साल की शुरुआत में 16 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इसमें नई डिजाइन के साथ 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है, जो 160 PS की पावर जनरेट करता है। इसमें ड्यूल 10.25 इंच डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-ज़ोन AC, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

2. Mahindra Thar Roxx

कीमत: 13 लाख से लेकर 22.49 लाख रुपये तक।

Mahindra ने Thar के 5-दरवाजे वाले वर्जन Thar Roxx को 15 अगस्त को लॉन्च किया। इसे नया डिजाइन देने के साथ ही मॉडर्न इंटीरियर भी दिए गए हैं। इसे वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इसे 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और  2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में लाया गया है।