जिले की मंडाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 60 लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गुजरात नम्बर के आईसर ट्रक को जब्त किया है। लाछीवाड़ा का गोलिया थाना सांचोर निवासी सुरेश विश्नोई (32) को गिरफ्तार किया है। मंडाना थाना SHO अजय शर्मा ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर अभियान चला रखा है। उसी के तहत मंगलवार को गुजरात नम्बरी ट्रक से 452 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जिसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख के आसपास की है। आरोप ट्रक चालक ने दरा में पुलिस टीम को देखकर वापस मंडाना की तरफ ट्रक को घुमाया।संदिग्ध गतिविधि होने पर ट्रक को रूकवाया गया। ट्रक में सफेद पाउडर के कट्टे भरें थे। कट्टों को हटाकर देखा तो ट्रक में हरियाणा निर्मित अवैध शराब की पेटियां मिली। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब को हरियाणा से गुजरात ले जाना बताया। फिलहाल मामले में पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय के सामने किया विरोध प्रदर्शन:जम्मू कश्मीर चुनावों में महिलाओं को कम सीट देने से नाराज
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सितम्बर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का की...
अधिकारी ऐसे हो तो क्या बात कोचिंग छात्रों को किया मोटिवेट #motivetion #allen #pulice @MrVivekBindra
अधिकारी ऐसे हो तो क्या बात कोचिंग छात्रों को किया मोटिवेट #motivetion #allen #pulice...
घरेलू कंपनी ला रही डबल डिस्प्ले वाला फोन, पावरफुल फीचर्स के साथ 16 दिसंबर को होगी एंट्री
Lava Blaze Duo Launch लावा भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अमेजन...
असारवा से जयपुर के लिए नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए असारवा-जयपुर-असारवा...