भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को समय समय पर लॉन्‍च किया जाता है। जनवरी 2025 में भी Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई नई कारों और एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Motors की ओर से भी इस दौरान नई पेशकश की जाएंगी। जिसमें Tata Curvv के CNG वर्जन को भी लाया जा सकता है।

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नए साल में भी कुछ लॉन्‍च किए जाएंगे। इनमें कंपनी की ओर से ऑफर की गई पहली कूप एसयूवी के सीएनजी वर्जन को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। इसे कब तक और किस कीमत पर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ सकती है Tata Curvv CNG

टाटा की ओर से साल 2024 में लॉन्‍च की गई कूप एसयूवी Tata Curvv के CNG वर्जन को भी जल्‍द लॉन्‍च (Tata Curvv CNG Launch) किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे साल 2025 में ला सकती है। Bharat Mobility 2025 में ही इसे आधिकारिक तौर पर लाया जा सकता है, हालांकि अभी इस बारे में कंपनी ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।