EV sales in India भारत में प्रदूषण कम करने के साथ ही खर्च कम करने के लिए कई लोग EV को खरीदते हैं। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि April 2019 से लेकर March 2024 के बीच देशभर में कितने Electric Vehicles की बिक्री हुई है। किन राज्यों में सबसे ज्यादा EV की मांग है। आइए जानते हैं।
भारत में ICE वाहनों के मुकाबले EV का अडॉप्शन भले ही कम हो, लेकिन इस सेगमेंट को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ नई EV को लाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि April 2019 से लेकर March 2024 के बीच कितने Electric Vehicles की बिक्री देशभर में हुई है। Top-5 में कौन कौन से राज्य शामिल हैं। दिल्ली का नंबर लिस्ट में किस नंबर (EV sales in India) पर है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
केंद्र सरकार की ओर से संसद में जानकारी दी गई है कि April 2019 से लेकर March 2024 के बीच पांच सालों में कुल कितने Electric Vehicles की बिक्री हुई है। इसके साथ ही सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि देश में किस राज्य में इस दौरान कितने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Cars) की बिक्री की गई है। जानकारी के मुताबिक इस अवधि के दौरान देशभर में कुल 3639617 यूनिट्स EV की बिक्री की गई है।