हिंदू युवा संगठन का कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह गुरुवार दोपहर को रामगंज बालाजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। समारोह में शामिल होने पहुंचे हिंदू युवा संगठन के संस्थापक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र सिंह शेखावत का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के दौरान शेखावत मीडिया से भी रूबरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश में जात-पात की राजनीति को खत्म कर हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य के साथ सन 2012 में योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य में हिंदू युवा संगठन का गठन किया गया था। संगठन के संस्थापक वीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतो में हिंदू युवा संगठन लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि हिंदू युवा संगठन के 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता देश भर में हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। शेखावत ने यहां बूंदी में संगठन का विस्तार करते हुए परीक्षित गोड को हिंदू युवा संगठन का जिला अध्यक्ष, अभिषेक कठेरिया व शुभम तंबोली को जिला उपाध्यक्ष तथा एकलव्य शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया। इस दौरान यहां मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। वहीं संगठन के संस्थापक वीरेंद्र सिंह शेखावत ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को संगठन हित में कार्य करने तथा जिले में शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बदलापुरात आदिवासी संस्कृतीचे दर्शन
आदिवासी दिनाचे औचित्य साधून बदलापुरात रॅलीचे आयोजन करण्यात आले होते या रॅलीत मोठ्या संख्येने...
કઠલાલ પોલીસે કાકરખાડથી 175 લિટર દેશી દારૂ સાથે એક આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
કઠલાલ પોલીસે કાકરખાડથી 175 લિટર દેશી દારૂ સાથે એક આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
Parliament: सहारा समूह के जमाकर्ताओं को अब तक दिए गए 362 करोड़, अमित शाह बोले- कागज रहित है पूरी प्रक्रिया
नई दिल्ली। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद को बताया कि इस साल 16 जुलाई तक सहारा...
Saharanpur News: तीन बेटियों सहित मां ने खाया जहर, दो बच्चियों की मौत, एक अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग
गंगोह में मां ने अपनी तीन बेटियों को जहर देकर खुद भी खा लिया। महिला तथा दो बेटियों की मौत हो गई।...
સોનગઢ ખાતે બાહુબલી ની પ્રતિમા બનશે
જિન શાસનનો શણગાર પર્યુષણ પર્વ-7: દેશની બીજા નંબરની સોનગઢમાં પ્રસ્થાપિત થશે ભગવાન બાહુબલીની...