हिंदू युवा संगठन का कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह गुरुवार दोपहर को रामगंज बालाजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। समारोह में शामिल होने पहुंचे हिंदू युवा संगठन के संस्थापक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र सिंह शेखावत का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के दौरान शेखावत मीडिया से भी रूबरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश में जात-पात की राजनीति को खत्म कर हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य के साथ सन 2012 में योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य में हिंदू युवा संगठन का गठन किया गया था। संगठन के संस्थापक वीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतो में हिंदू युवा संगठन लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि हिंदू युवा संगठन के 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता देश भर में हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। शेखावत ने यहां बूंदी में संगठन का विस्तार करते हुए परीक्षित गोड को हिंदू युवा संगठन का जिला अध्यक्ष, अभिषेक कठेरिया व शुभम तंबोली को जिला उपाध्यक्ष तथा एकलव्य शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया। इस दौरान यहां मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। वहीं संगठन के संस्थापक वीरेंद्र सिंह शेखावत ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को संगठन हित में कार्य करने तथा जिले में शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जेसीआई कोटा वर्ष 2025 के लिए प्रखर वर्मा बने अध्यक्ष
जेसीआई कोटा की रविवार को छावनी स्थित एक निजी होटल में बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2025 के लिए...
Banana With Dry Fruits Healthy Milkshake ASMR #shorts
Banana With Dry Fruits Healthy Milkshake ASMR #shorts
DEESA // ડીસા માં અંગ્રેજો ના સમય ની 160 વર્ષ જૂની SCW શાળાનું નામ બદલાયું..
ડીસા શહેરમાં 160 વર્ષ જૂની અંગ્રેજો દ્વારા બનાવેલી સર ચાર્લ્સ વોટસન હાઈસ્કૂલનું નામ બદલીને...
मुम्बई में कुर्ला की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक की मौत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कुर्ला इलाके की एक रिहायशी इमारत में...
Awareness campaign by Pt. Deen Dayal Adarsha Mahavidyalaya, Behali
"Awareness campaign "By Pt Deen Dayal Adarsha Mahavidyalaya, Behali.
Today on the 11th August...