Car Finance Plan Mahindra की ओर से Compact SUV सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी December 2024 में इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये देकर (Mahindra XUV 3XO MX2 Pro Down payment) इसके MX2 Pro वेरिएंट को घर लाने के बाद सात साल के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को Compact SUV Segment में ऑफर किया जाता है। नए साल से पहले 2024 के आखिरी महीने में अगर आप भी इस एसयूवी के सेकेंड बेस वेरिएंट MX2 Pro को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO MX2 Pro Price

Mahindra की ओर से XUV 3XO के सेकेंड बेस वेरिएंट के तौर पर MX2 Pro को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस एसयूवी के सेकेंड बेस वेरिएंट को 9.24 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध (Mahindra Car Price December 2024) करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 9.24 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। एसयूवी को खरीदने के लिए 69430 रुपये आरटीओ, 59196 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। साथ ही 600 रुपये Fastag के भी चार्ज किए जाएंगे। इसके बाद एसयूवी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 1053276 रुपये हो जाती है।