Instagram पर हमें बहुत से यूजर फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना फॉलो किए ही आपके अकाउंट पर नजर रखते हैं। हमारी बिना किसी जानकारी के वे अकाउंट को स्टॉक करते हैं या ताका-झांकी करते रहते हैं। अगर आप पता करना चाहते हैं कि कौन आपको स्टॉक कर रहा है। तो इसका एक तरीका है।

किसी को स्टॉक करना या पीछा करना गलत और कानूनी तौर पर जुर्म है। हालांकि, यह सोशल मीडिया के लिए लागू नहीं होता है क्योंकि आपको खुद मालूम नहीं है कि आपकी इंस्टाग्राम आईडी कौन स्टॉक कर रहा है। अगर आप इन्फ्लूएनसर हैं और आपको पता चले कि रोजाना 1000 लोग आपकी आईडी स्टॉक कर रहें है तो आपको बुरा भी लगेगा। क्योंकि, यह वह लोग हैं, जो आपको फॉलो और पोस्टलाइक नहीं करते हैं बल्कि सिर्फ आपकी आईडी को देखते हैं और आपकी लाइफ को लेकर अपडेट लेते रहते हैं।

हम आपको इस आर्टिकल में एक ट्रिक बताएंगे जिसके जरिये आपको यह पता चल जाएगा कि कितने लोग आपको चोरी-चुपके स्टॉक कर रहे हैं। आप इन स्टॉक करने वाले यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक या हटा सकते हैं।