प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार (9 दिसंबर) से शुरू हो रहे ‘राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करेंगे. शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उद्घाटन भाषण देंगे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे. इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 32 देश भाग लेंगे, जिसमें 17 देश ‘पार्टनर कंट्री' होंगे. बयान के अनुसार, सम्मेलन में भाग लेने वाले देश के प्रमुख उद्योगपतियों में कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम शामिल हैं. यह सम्मेलन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगा. कार्यक्रम में 5,000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति, कारोबार और व्यापार जगत के दिग्गज, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, निवेशक, प्रतिनिधि और अन्य प्रतिभागी भाग लेंगे. बयान के अनुसार इस सम्मेलन से पहले 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए करार (एमओयू) किये जा चुके हैं. उद्घाटन सत्र में कुछ प्रतिष्ठित उद्योगपति मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रमुख नीतिगत सुधारों और उसके जरिए राज्य में आ रहे बदलाव और कारोबार-व्यापार जगत की व्यावसायिक क्षमता के बारे में अपने-अपने विचार साझा करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिवपुरा उचित मूल्य दुकानदार निलंबित, खाद्य सुरक्षा योजना में गड़बड़ी का आरोप
शिवपुरा ग्राम पंचायत सहण के उचित मूल्य दुकानदार रामदेव गुर्जर को जिला रसद अधिकारी द्वारा तत्काल...
iPhone 15 Pro लाइनअप के साथ कई पुराने मॉडल की बंद होगी बिक्री, 9 सितंबर को आ रहे नए आईफोन
iPhone 15 Pro और iPhone Pro 15 Max के साथ कई पुराने डिवाइसेस की बिक्री जल्द बंद होने वाली है। एपल...
શિવરાજપુર ગામના વાડી વિસ્તારમાં વિદેશી દારૂ સાથે એક આરોપીની ધરપકડ, કુલ 10,800નો મુદ્દામાલ જપ્ત કરાયો
શિવરાજપુર ગામના વાડી વિસ્તારમાં વિદેશી દારૂ સાથે એક આરોપીની ધરપકડ, કુલ 10,800નો મુદ્દામાલ જપ્ત કરાયો
મધુ શ્રીવાસ્તવ :-હજુ વિકાસના કામો કરવા છે !!જનતાની સેવા કરવી છે ! બસ એકવાર ટીકીટ મળી જાયતો આ છેલ્લીવાર લડવું છે !
વડોદરાના વાઘોડિયાના ધારાસભ્ય મધુ શ્રીવાસ્તવે કહ્યું કે હજુપણ મારે લોકસેવા કરવી છે, વિકાસનાં કામો...
ઝાલોદ બસસ્ટેશન વિસ્તારમાં ડિવાઇડર રોડનું કામ મંથર ગતિ થી ચાલતા જાહેર જનતામાં જોવાતો આક્રોશ ટ્રાફિક થી ધમ ધમતો વિસ્તાર હોવાથી ઘણી વાર ટ્રાફિક જામના દ્રશ્યો સર્જાય છે
ઝાલોદ બસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં તૂટેલા રોડને બનાવવાની કામગીરી ચાલી રહી છે. જવાબદાર તંત્ર દ્વારા રોડ...