प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार (9 दिसंबर) से शुरू हो रहे ‘राइजिंग राजस्थान' वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करेंगे. शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उद्घाटन भाषण देंगे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे. इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 32 देश भाग लेंगे, जिसमें 17 देश ‘पार्टनर कंट्री' होंगे. बयान के अनुसार, सम्मेलन में भाग लेने वाले देश के प्रमुख उद्योगपतियों में कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम शामिल हैं. यह सम्मेलन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगा. कार्यक्रम में 5,000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति, कारोबार और व्यापार जगत के दिग्गज, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, निवेशक, प्रतिनिधि और अन्य प्रतिभागी भाग लेंगे. बयान के अनुसार इस सम्मेलन से पहले 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए करार (एमओयू) किये जा चुके हैं. उद्घाटन सत्र में कुछ प्रतिष्ठित उद्योगपति मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रमुख नीतिगत सुधारों और उसके जरिए राज्य में आ रहे बदलाव और कारोबार-व्यापार जगत की व्यावसायिक क्षमता के बारे में अपने-अपने विचार साझा करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पन्ना स्वयं सहायता समूह ने गरीबों को सहायता देने हेतु उठाया ग्रामीणों के लिए बेहतर कदम!!
पन्ना स्वयं सहायता समूह ने गरीबों को सहायता देने हेतु उठाया ग्रामीणों के लिए बेहतर कदम!!
વરસાદને પગલે નર્મદા ડેમમાથી પાણી છોડતા પુર આવતાં ખેતી પાકોને નષ્ટ થતાં ખેડૂતોનુ હાલત કફોડી બની.
વરસાદને પગલે નર્મદા ડેમમાથી પાણી છોડતા પુર આવતાં ખેતી પાકોને નષ્ટ થતાં ખેડૂતોનુ હાલત કફોડી બની.
ফটিকাছোৱাো নেপালী গাওঁৰ নামঘৰৰ বিধায়ক চক্ৰধৰ গগৈয়ে উদ্বোধন কৰে
ফটিকাছোৱাো নেপালী গাওঁৰ নামঘৰৰ বিধায়ক চক্ৰধৰ গগৈয়ে উদ্বোধন কৰে
વલ્લભીપુર તાલુકાના મોણપર ગામે હત્યાના આરોપીને આજીવન કેદ.
વલ્લભીપુર તાલુકાના મોણપર ગામે હત્યાના આરોપીને આજીવન કેદ.
Uddhav Thackeray's time up, Eknath Shinde will form government will BJP: Ramdas Athawale
Republican Party of India chief and Union Minister Ramdas Athawale on Friday said that Chief...