राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'ईआरसीपी महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत में की थी. यह बहुत बड़ा काम है और मैं कह सकता हूं कि यह योजना राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी. राजस्थान में पानी की बहुत कमी है. ऐसे में 160000 बोरवेल लगाना बहुत बड़ा काम होगा. सिरोही और जोधपुर में यह काम शुरू हो गया है. यह योजना राजस्थान को नई राह दिखाएगी. विकसित राजस्थान और विकसित भारत के क्षेत्र में यह बहुत बड़ा कदम होगा.'सीएम शर्मा ने यह बयान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान पर बातचीत करने के बाद दिया है. सीएम ने गुरुवार को हुई मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'इस अभियान के जरिए मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार के 45 हजार गांवों में ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने के लिए शाफ्ट्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे वाटर कंजर्वेशन को बढ़ावा मिलेगा. यह अभियान जल संरक्षण के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा. यह न केवल वाटर रिर्सोसेज को सहेजने में मददगार साबित होगा, बल्कि प्रवासी बंधुओं को अपनी मातृभूमि के विकास में योगदान का सार्थक अवसर भी प्रदान करेगा.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પૂર્વ mla રઘુ દેસાઈ એ કરી માંગ
અમદાવાદ: ચૂંટણી પરિણામ બાદ કોંગ્રેસમાંથી સૌથી મોટા સમાચાર સામે આવ્યા છે. કોંગ્રેસના પૂર્વ MLAએ...
दोस्त से वीडियो बनवा रही थी लड़की, बैक गियर में दबा दिया एक्सीलेटर, कार दूर खाई में जा गिरी, मौत
दोस्त से वीडियो बनवा रही थी लड़की, बैक गियर में दबा दिया एक्सीलेटर, कार दूर खाई में जा गिरी, मौत
सिद्धि विनायक जी का ऐसा उत्सव नहीं देखा होगा / गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से मंदिर में विराजे
सिद्धि विनायक जी का ऐसा उत्सव नहीं देखा होगा / गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से मंदिर में विराजे
નરોડા વિધાનસભા 2022 ચુનાવ - NCP ના ઉમેદવાર મેઘરાજ ડોડવાણી તમામ મતદાર કરતાં લોકોનો આભાર પ્રગટ કર્યો.
નરોડા વિધાનસભા 2022 ચુનાવ - NCP ના ઉમેદવાર મેઘરાજ ડોડવાણી તમામ મતદાર કરતાં લોકોનો આભાર પ્રગટ કર્યો.
સગીરાની છેડતી કરનારા આરોપીને વિસનગરની સ્પેશ્યલ પોસ્કો કોર્ટે 5 વર્ષની સખત કેદની સજા ફટકારી
વિસનગર : સતલાસણામાં અભ્યાસ કરતી સગીર યુવતીને ટીમ્બા ગામના શખ્સ દ્વારા છેડતી કરવા મુદ્દે સતલાસણા...