नई दिल्ली। सफेद बर्फ के लिए मशहूर आर्कटिक महासागर में अगर बर्फ ही नहीं होगी तो सोचो वहां का नजारा कैसा लगेगा। एक अध्ययन में अंदेशा जताया है कि आने वाले पांच से छह सालों में आर्कटिक महासागर से बर्फ खत्म होने लगेगी। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आर्कटिक महासागर से 2027 तक सारी बर्फ पिघल सकती है।
करनी होगी कठोर कार्रवाई
शोधकर्ताओं ने कहा है कि अगर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो 20 सालों के अंदर हम बहुत बड़ी पर्यावरणीय क्षति होते हुए देखेंगे। जलवायु विज्ञानियों द्वारा किए गए अध्ययन में इस घटना की संभावित समयसीमा की भविष्यवाणी करने के लिए उन्नत सिमुलेशन का उपयोग किया गया है, जो क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के तेजी से बढ़ते प्रभावों को उजागर करता है।