सेंसेक्स आज यानी 5 दिसंबर को दिन के निचले स्तर 80,467 से 1,298 अंक संभला। दिनभर के कारोबार के बाद यह 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर बंद हुआ।निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24,295 से 413 अंक संभला। यह 240 अंक की तेजी के साथ 24,708 के स्तर पर बंद हुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा IT सेक्टर 1.95% की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए।
विदेशी निवेशकों ने ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे
· इंफोसिस, ICICI बैंक, TCS और भारती एयरटेल ने बाजार को ऊपर खींचा। जबकि, NTPC, एशियन पेंट और इंडसइंड बैंक ने सेंसेक्स को नीचे खींचा।
· एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.30% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.90% की गिरावट रही। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.12% की तेजी के साथ बंद हुआ।
· NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 दिसंबर को ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹900.62 करोड़ के शेयर बेचे।
· 4 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% चढ़कर 45,014 पर बंद हुआ। S&P 500 0.61% चढ़कर 6,086 पर और नैस्डैक 1.30% की तेजी के साथ 19,735 पर बंद हुआ।