राजस्थान की सबसे अहम परियोजना पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (PKC-ERCP) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली दौरे पर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में PKC-ERCP को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एमओयू हुआ। ऐसे में 20 साल पुराना विवाद भी सुलझ गया है। साथ ही राजस्थान में एक लाख 60 हजार बोर लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में आज सुबह 11 बजे पीकेसी-ईआरसीपी को लेकर मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। बैठक में मौजूद, राजस्थान और एमपी सरकार के बीच एमओयू हुआ। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पीएम मोदी का संकल्प है कि जल संचय, जनभागीदारी, जन आंदोलन में परिवर्तित होना चाहिए। उसी योजना को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार के लिए एक योजना बनी थी, जिसके अंदर कर्मभूमि से जन्मभूमि का कार्यक्रम तय हुआ था। तीन राज्यों के व्यापारी जो सूरत में हैं, उन लोगों ने करीब एक लाख 60 हजार बोर राजस्थान में, 15 हजार बोर मध्यप्रदेश में और बिहार में 10 जिलों के सभी गांवों में चार-चार बोर लगाए जाएंगे। यह काम शुरू हो चुका है। राजस्थान के सिरोही और जोधपुर में काम चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra CM Latest News: महाराष्ट्र के CM पद के सस्पेंस से आज उठ सकता है पर्दा | Fadnavis
Maharashtra CM Latest News: महाराष्ट्र के CM पद के सस्पेंस से आज उठ सकता है पर्दा | Fadnavis
बजट घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर लाकर आमजन को दें राहत- जिला प्रभारी मंत्री
ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री हीरालाल नागर ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार...
महिलाओं को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जाएगा जागरूक, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया
जिले में गुरुवार से स्वस्थ्य नारी चेतना अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत महिलाओं को ब्रेस्ट एवं...
Budget 2024: ई-कॉमर्स के जरिये निर्यात बढ़ाने के लिए बनाए जाएंगे हब, प्रमुख कार्गो केंद्रों के पास होंगे स्थापित
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने के...
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए PM Modi के ‘हनुमान’, जानिए चिराग पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मायने
केंद्रीय मंत्री और बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान को एक बार फिर लोक जनशक्ति...