राजस्थान की सबसे अहम परियोजना पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (PKC-ERCP) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली दौरे पर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में PKC-ERCP को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एमओयू हुआ। ऐसे में 20 साल पुराना विवाद भी सुलझ गया है। साथ ही राजस्थान में एक लाख 60 हजार बोर लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में आज सुबह 11 बजे पीकेसी-ईआरसीपी को लेकर मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। बैठक में मौजूद, राजस्थान और एमपी सरकार के बीच एमओयू हुआ। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पीएम मोदी का संकल्प है कि जल संचय, जनभागीदारी, जन आंदोलन में परिवर्तित होना चाहिए। उसी योजना को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार के लिए एक योजना बनी थी, जिसके अंदर कर्मभूमि से जन्मभूमि का कार्यक्रम तय हुआ था। तीन राज्यों के व्यापारी जो सूरत में हैं, उन लोगों ने करीब एक लाख 60 हजार बोर राजस्थान में, 15 हजार बोर मध्यप्रदेश में और बिहार में 10 जिलों के सभी गांवों में चार-चार बोर लगाए जाएंगे। यह काम शुरू हो चुका है। राजस्थान के सिरोही और जोधपुर में काम चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રંગાઈપુરા ગામે મૂર્તિ પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ યોજાયો
રંગાઈપુરા ગામે બીએપીએસ સ્વામિનારાયણ મંદિર બનાવવામાં આવ્યું છે. શનિવારના રોજ મૂર્તિ...
जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने नई लिस्ट जारी की:सुबह 10 बजे 44 नाम, 2 घंटे में वापस ली; 41 मिनट बाद सिर्फ 15 नाम जारी किए
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को कैंडिडेट की दोबारा लिस्ट जारी की है। इनमें...
Samsung भारत में एक और स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, देखें टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी खबर
Samsung भारत में एक और स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, देखें टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी खबर
પાવીજેતપુરના વેપારીઓ રક્ષાબંધન પર્વે પણ ભારે મુશ્કેલીમાં: રસ્તાઓ બંધ થતા ધંધો ઠપ્પ, તંત્ર સામે નારાજગી
પાવીજેતપુરના વેપારીઓ રક્ષાબંધન પર્વે પણ ભારે મુશ્કેલીમાં: રસ્તાઓ બંધ થતા ધંધો ઠપ્પ, તંત્ર સામે...
Breaking: Patna में 15 अगस्त तक शुरू होगी मेट्रो सेवा, Deputy CM Samrat Choudhary ने किया ऐलान
Breaking: Patna में 15 अगस्त तक शुरू होगी मेट्रो सेवा, Deputy CM Samrat Choudhary ने किया ऐलान