Honda Amaze 2024 Launched in India जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कैसे फीचर्स नई कार में मिलते हैं। सुरक्षा के लिए किस तरह के फीचर्स को इसमें दिया गया है। नई अमेज को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में होंडा कार्स की ओर से Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस गाड़ी की नई जेनरेशन को देश में लॉन्च कर दिया है। इसे किस कीमत पर लाया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। गाड़ी में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई Honda Amaze 2024
होंडा कार्स की ओर से भारतीय बाजार में नई जेनरेशन की अमेज 2024 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कंपनी की ओर से कई बड़े बदलावों को किया गया है। गाड़ी का डिजाइन पुरानी जेनरेशन के मुकाबले पूरी तरह से बदला गया है। जिसके बाद यह देखने में काफी बेहतर हो गई है।
Honda Amaze 2024 features
कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी बाय प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 15 इंच के टायर, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, सात इंच टीएफटी टचस्क्रीन सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल एसी के साथ टॉगल स्विच, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।