अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा की सीक्वल फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर की रात 12 बजे शुरू हुई। एडवांस बुकिंग में 'पुष्पा 2: द रूल' तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म की प्री-सेल्स ने पठान, गदर-2 और जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।सैकनिल्क के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में 'पुष्पा 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। फिल्म ने अब तक भारत में 10 करोड़ रुपए का एडवांस कलेक्शन किया है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 12 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने प्री-सेल्स में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है। जनवरी 2023 में पहले दिन फिल्म पठान के 2 लाख से कम टिकट बिके थे। पुष्पा- 2 से पहले, फिल्म पठान एडवांस बुकिंग में सबसे आगे थी। हिंदी-डब वर्जन में भी पुष्पा 2, KGF- 2 से आगे निकल गई है। KGF- 2 ने 2022 में पहले दिन हिंदी-डब वर्जन में 1.25 लाख टिकट की बिक्री की थी। वहीं, पुष्पा 2 के 1 दिसंबर को दोपहर तक हिंदी में 1.8 लाख टिकट बिक गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन हिंदी में 5.5 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Virat Kohli Bowling Wickets in ODI Cricket: विराट कोहली ने वनडे में चटकाए ये विकेट | World Cup 2023
Virat Kohli Bowling Wickets in ODI Cricket: विराट कोहली ने वनडे में चटकाए ये विकेट | World Cup 2023
नदीत बुडून तरुणाचा मृत्यू
कन्नड तालुक्यातील नागद बसस्थानकाजवळील गडदगड नदीत ३२वर्षिय तरुणांच्या बुडून मृत्यू झाला ....
કાલોલ નગરપાલિકાની આગામી ચૂંટણી માટે વોર્ડનું સીમાંકન અને અનામત બેઠકોની ફાળવણી નું જાહેરનામું પ્રસિદ્ધ.
કાલોલ નગરપાલિકાની મુદત ગત વર્ષે ફેબ્રુઆરી માસમાં પૂરી થઈ ગયેલ છે અને હાલમાં વહીવટદારનું શાસન ચાલી...
आलनिया और रांवठा रोड स्टेशनों के बीच दो जगह से ट्रेन संचालन के लिए लगे बिजली के तार (ओएचई) टूट गए।
कोटा। कोटा-रामगंजमंडी रेलखंड स्थित आलनिया और रांवठा रोड स्टेशनों के बीच गुरुवार को खदान में...