दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।दिल्ली में विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। यानी अगले साल जनवरी में किसी भी समय विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। फरवरी में चुनाव होंगे और नई सरकार का गठन होगा।लोकसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन INDIA का हिस्सा हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव दोनों एक साथ लड़े थे। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिली। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस सीट-बंटवारे के समझौता नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े थे। केजरीवाल ने शनिवार को उनके ऊपर पदयात्रा के दौरान पानी फेंके जाने की घटना के लिए भी BJP और गृह मंत्री अमित शाह को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगा थी कि अमित शाह दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारने ठोस कदम उठाने के निर्देश देंगे लेकिन उन्होंने मुझपर ही हमला करा दिया।