महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ।जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया, जिसके बाद बस पलट गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा है।