आज 28 नवंबर को भी अदाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी है. अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में काफी बढ़त देखी जा रही है. रिश्वतखोरी के आरोपों का अदाणी समूह (Adani Group) की ओर से खंडन किए जाने के बाद ग्रुप के शेयरों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ग्रुप की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी सहित समूह के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप नहीं लगाए गए हैं. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. सुबह 9:17 बजे के करीब अदाणी टोटल गैस 8.22% की बढ़त के साथ 751.10 रुपए, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7.60% की बढ़त के साथ 711.00 रुपए, अदाणी पावर 4.86% की बढ़त के साथ 548.45 रुपए और अदाणी एंटरप्राइजेज 1.36% की बढ़त के साथ 2,430.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है. बीते दिन अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ा. बुधवार को ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली. सत्र के अंत तक शेयर 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. इस तेजी के साथ अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 12.60 लाख करोड़ रुपए हो गया. साथ ही इस तेजी के चलते निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स, टॉप गेनर्स में शामिल हो गए. वहीं, कारोबार की शुरुआत के दौरान अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप 42,500 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
India vs Australia: अनफिट खिलाड़ियों के साथ भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम?। ODI Series |Cricket World cup
India vs Australia: अनफिट खिलाड़ियों के साथ भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम?। ODI Series |Cricket World cup
શ્રી પ્રમુખ સ્વામી માં અને ઉ .મા આશ્રમશાળામાં દાતાઓ દ્વારા રમતગમતના સાધનોનું વિતરણ કરવામાં આવ્યા
શ્રી પ્રમુખ સ્વામી માં અને ઉ .મા આશ્રમશાળામાં દાતાઓ દ્વારા રમતગમતના સાધનોનું વિતરણ કરવામાં આવ્યા
आन्दोलन की रणनीति होंगी तैयार, उपचुनावों की आचार संहिता से पहले हो समस्याओं का समाधान- रामपाल जाट
देवधाम जोधपुरिया मंदिर प्रांगण में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने किसानों को...
चापरमुख मारवाडी पट्टी दुर्गोत्सव समिति के सौजन्य से महाअष्टमी के उपलक्ष में आयोजित भजन संध्या ।
चापरमुख मारवाडी पट्टी दुर्गोत्सव समिति के सौजन्य से महाअष्टमी के उपलक्ष में आयोजित भजन संध्या ।
સુરતઃ શહેરના રીંગ રોડ પર ઐતિહાસિક તિરંગા યાત્રા નીકળી
આઝાદીના 75 વર્ષ પૂર્ણ થવા પર દેશભરમાં વિવિધ કાર્યક્રમોનું આયોજન કરવામાં આવી રહ્યું છે. જે અંતર્ગત...