आज 28 नवंबर को भी अदाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी है. अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में काफी बढ़त देखी जा रही है. रिश्वतखोरी के आरोपों का अदाणी समूह (Adani Group) की ओर से खंडन किए जाने के बाद ग्रुप के शेयरों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ग्रुप की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी सहित समूह के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप नहीं लगाए गए हैं. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. सुबह 9:17 बजे के करीब अदाणी टोटल गैस 8.22% की बढ़त के साथ 751.10 रुपए, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7.60% की बढ़त के साथ 711.00 रुपए, अदाणी पावर 4.86% की बढ़त के साथ 548.45 रुपए और अदाणी एंटरप्राइजेज 1.36% की बढ़त के साथ 2,430.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है. बीते दिन अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ा. बुधवार को ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली. सत्र के अंत तक शेयर 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. इस तेजी के साथ अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 12.60 लाख करोड़ रुपए हो गया. साथ ही इस तेजी के चलते निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स, टॉप गेनर्स में शामिल हो गए. वहीं, कारोबार की शुरुआत के दौरान अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप 42,500 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
All Assam Gorkha Student Union to Organise "Educational Convention" and special felicitation programme in Guwahati on 29/30th July 2022
Keeping the motto - An educational initiative to promote educational awareness among Gorkha...
કોંગ્રેસ અને AAPને લઈને કેન્દ્રિય મંત્રી સ્મૃતિ ઈરાની આકરા પાણીએ,
ગુજરાત વિધાનસભાની ચૂંટણી માટે પ્રચાર-પ્રસારમાં હવે ગણતરીના દિવસો બાકી છે, જ્યારે દરેક પાર્ટીના...
मौके पर चौके वाली डील! हर महीने 5000 रुपये से कम होगा खर्च और OnePlus का तगड़ा फोन होगा आपका, ऐसे उठाएं फायदा
एक नया फोन खरीदने की जरूरत महसूस कर रहे हैं लेकिन बजट नहीं बन पा रहा है तो ये खबर आपके लिए ही है।...
What is the connivance of the Maan government with gangsters and mafias? :Tarun Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh has demanded the AAP government in Punjab to disclose...
सेवा पखवाड़े के तहत सुदामा सेवा संस्थान में किए सेवाकार्य
सेवा पखवाड़े के तहत सुदामा सेवा संस्थान में किए सेवाकार्य
बूंदी। जैन सोशल ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे...