भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) की खाली 6 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। बता दें कि जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं उनमें आंध्र प्रदेश की तीन सीटें हैं। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। दरअसल, ये सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं. निर्वाचन आयोग के अनुसार3 दिसंबर को उपचुनाव से जुडी़ अधिसूचना जारी की जाएगी। 10 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख है और 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 20 दिसंबर को चुनाव होंगे और इसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Maharashtra Assembly Election) हुए थे। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 2 नवंबर को वोटिंग हुई थी। झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी। वहीं महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों प्रदेशों में चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया गया था। महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti) गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જિલ્લા પ્રભારીમંત્રીશ્રી આર.સી. મકવાણાના અધ્યક્ષસ્થાને
ધારી ખાતે સ્વાતંત્ર્ય દિનની જિલ્લા કક્ષાની ઉજવણી થશે
નિવાસી અધિક કલેકટરશ્રી રવિન્દ્રસિંહ વાળાના
અધ્યક્ષસ્થાને કાર્યક્રમના આયોજન અર્થે બેઠક...
Munawar Faruqui ने कोंकण समुदाय को लेकर कहे अपशब्द, पाकिस्तान भेजने की मिली धमकी
'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपने जोक्स को लेकर जितने फेमस हैं, उतने ही...
સરકાર દ્વારા કેટલીક માંગો સ્વીકારતા દેવગઢ બારીયા ના વન રક્ષક અને વનપાલ નોકરી પર જોડાયા
સરકાર દ્વારા કેટલીક માંગો સ્વીકારતા દેવગઢ બારીયા ના વન રક્ષક અને વનપાલ નોકરી પર જોડાયા
ખાંભાના માલકનેશ ગામે થયેલ હત્યામાં આરોપીને કોર્ટે ૬ વર્ષની સજા ફટકારી
ભાગવી જમીનમાં પાણી બગાડવા મુદે થયેલ માથાકુટમાં વૃધ્ધનું મૃત્યુ થયું હતુ
ખાંભાના માલકનેશ ગામે...