यूरोप की बड़ी वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही अपनी सेडान कार Skoda Slavia के Facelift वर्जन को भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से इसे कब तक लाया जा सकता है। किस तरह के बदलाव इसमें किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर रही है। जिसका सीधा फायदा गाड़ी खरीदने वालों के साथ कंपनी को भी हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी सेडान कार के Facelift को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे, क्या बदलाव हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
आएगा Skoda Slavia का Facelift
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली Skoda Slavia के Facelift वर्जन को लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल पेश किया जा सकता है।