संभल हिंसा को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हिंसा के दौरान हुई फायरिंग और उसमें मारे गए लोगों को लेकर कोर्ट, पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे सिर्फ फायरिंग नहीं बल्कि “मर्डर” करार दिया। ओवैसी ने कहा कि यह घटना सरकार और प्रशासन के उस रवैये को दर्शाती है जिसमें एक समुदाय को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। ओवैसी का यह बयान उस समय आया है जब देश में सांप्रदायिक और राजनीतिक तनाव के बीच कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, जबकि प्रशासन इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए उठाए गए कदम बता रहा है। फायरिंग की आलोचना करते हुए ओवैसी ने कहा कि यह सिर्फ फायरिंग नहीं है, बल्कि “जानबूझकर की गई हत्या” है। ओवैसी ने कहा कि हिंसा हुई, तीन मुसलमानों को गोली मार दी गई। हम इसकी निंदा करते हैं। यह गोलीबारी नहीं बल्कि हत्या है। इसमें शामिल अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए और एक मौजूदा उच्च न्यायालय को जांच करनी चाहिए कि यह पूरी तरह से गलत है, वहां अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया और कहा कि इनकी कार्यशैली लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए। ओवैसी ने मांगी की है कि इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। संभल जिले में हालिया हिंसा के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, जिसमें फायरिंग हुई और 3 लोग मारे गए। यह घटना राजनीतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील मानी जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહેસાણા જિલ્લામાં ગુનાઓ આચરી નાસતા -ફરતા ખુંખાર બે આરોપીઓ સિદ્ધપુર મેળામાંથી ઝડપાયા
સિદ્ધપુર પીઆઈ જે.બી. આચાર્ય,પીએસઆઈ વી.એ.લીંબાચિયા તેમજ સ્ટાફના માણસો કાર્તિક પૂનમના મેળા સબબ...
চেপন ৰাজহুৱা প্ৰেক্ষাগৃহত মাহমৰা ব্লক কংগ্ৰেছ আৰু মাহমৰা যুৱ কংগ্ৰেছ কমিটীৰ সাংগঠনিক সভা
মৰাণৰ সমীপৰ চেপন ৰাজহু প্ৰেক্ষাগৃহত মাহমৰা ব্লক কংগ্ৰেছ কমিটীৰ নবনিৰ্বাচিত সভাপতি আৰু মাহমৰা...
অসমত গোচৰৰ সংখ্যা হ্ৰাস পাইছে। মহিলা আৰু শিশুৰ বিৰুদ্ধে অপৰাধৰ সংখ্য হ্ৰাস পাইছেঃ মুখ্যমন্ত্ৰী ড° হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মা
অসমত গোচৰৰ সংখ্যা হ্ৰাস পাইছে। মহিলা আৰু শিশুৰ বিৰুদ্ধে অপৰাধৰ সংখ্য হ্ৰাস পাইছেঃ মুখ্যমন্ত্ৰী...
শিৱসাগৰত বিধায়ক অখিল গগৈৰ নেতৃত্বত CAA বিৰোধী আন্দোলন
উজনি অসমত ক্ৰমান্বয়ে তীব্ৰতৰ হৈ পৰিছে কা বিৰোধী আন্দোলন আজি শিৱসাগৰৰ দ’লমুখ চাৰিআলিত "ৰাইজৰ...
TECH NEWS :- 4K, 8K, HD का क्या होता है मतलब, टीवी देखने के एक्सपीरिएंस को कैसे बेहतर करती है ये तकनीक
4K 8K HD What Does It Mean टीवी देखना का एक्सपीरियंस अच्छा हो इसके लिए डिवाइस की पिक्चर क्वालिटी...