दौसा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक लिस्ट सामने आई है। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल शर्मा के लेटर पैड पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को दौसा विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थ 33 प्रिंसिपल व शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर की डिजायर लिखी हुई है।1 जुलाई 2024 को शिक्षा मंत्री के नाम लिखे पत्र में 33 प्रिंसिपल व शिक्षा अधिकारियों का बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही व जालौर ट्रांसफर करने की डिजायर की गई थी। जिनका विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता से पहले जारी लिस्ट में बाड़मेर जैसलमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व सिरोही जिलों में ट्रांसफर किया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद शिक्षा महकमें के साथ राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था कि समाज विशेष के अधिकारियों को टारगेट कर ट्रांसफर किया गया है।जिसके तुरंत बाद कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर ट्रांसफर आदेश पर रोक लगवा दी थी। ऐसे में अब उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद शिक्षा अधिकारियों की ट्रांसफर डिजायर लिस्ट को लेकर लोगों में चर्चा छिड़ गइ है।मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभुदयाल शर्मा का कहना है कि मैंने अभी लिस्ट नहीं देखी है, देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। वहीं उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप के सवाल पर कहा कि राजनीति में तो यह सब चलता रहता है।
BJP जिलाध्यक्ष के लेटर-पैड पर लिखी डिजायर सूची पर विवाद:एक ही समाज के शिक्षकों को टारगेट करने का आरोप, सफाई में बोले-मैंने अभी लिस्ट नहीं देखी
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/11/nerity_4cb377a9ade4c5185eba84ec2902a4c8.webp)