उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी। एसपी समेत 22 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हिंसा के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की एफआईआर दर्ज की है। अब तक 7 FIR हुई है।सभी मृतकों को देर रात ही सुपुर्दे खाक कर दिया गया। हिंसा के बाद 24 घंटे के लिए संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया। सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, 'आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। रासुका लगाया जाएगा'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आगरा विकास प्राधिकरण की तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई
आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण ने तेल माफिया मनोज गोयल का तीन मंजिला मकान सील कर दिया है। इस मकान का...
वंदे भारत शुरू होने से पहले ही दिन विवाद @VANDEBHARAT1 @IndianRailMusafir@RailwayZone @news
वंदे भारत शुरू होने से पहले ही दिन विवाद @VANDEBHARAT1 @IndianRailMusafir@RailwayZone @news
પાટણ જિલ્લાના 4 વિધાનસભા બેઠક પર લોકોએ કર્યું મતદાન | SatyaNirbhay News Channel
પાટણ જિલ્લાના 4 વિધાનસભા બેઠક પર લોકોએ કર્યું મતદાન | SatyaNirbhay News Channel