वसुंधरा राजे रविवार (24 नवंबर) को बीजेपी मुख्यालय जयपुर पहुंचीं. करीब 10 मिनट तक रुकीं. उपचुनाव में विजयी 5 विधायकों को बधाई दी. इसके बाद अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं. उनके आने की पहले से कोई सूचना नहीं थीं. इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीजेपी मुख्यायल में मौजूद नहीं थे. बीजेपी मुख्यालय से निकलते समय मीडिया से बातचीत की. वसुंधरा राजे ने उप-चुनाव में पार्टी के शानदार जीत पर प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने उप-चुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है. मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके के आगे बढ़ाने का काम करेंगे." राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट शनिवार (23 नवंबर) को जारी हो गया है. 7 में से 5 सीटों पर भाजपा को जीत मिली. जबकि, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है. खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनिया और रामगढ़ में बीजेपी चुनाव जीत गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बीजेपी में किरोड़ीलाल मीणा को क्यों नहीं मिल रही जगह? डोटासरा ने चलाए सियासी तीर
राजस्थान में किरोड़ीलाल मीणा को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. विपक्ष लगातार किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे...
Baramulla Encounter: घाटी में Indian Army को मिली बड़ी कामयाबी | Rocket Launcher। Anantnag Encounter
Baramulla Encounter: घाटी में Indian Army को मिली बड़ी कामयाबी | Rocket Launcher। Anantnag Encounter
સુરેન્દ્રનગર: સીટી મામલતદાર મયુર દવેની પ્રમોશન સાથે ચિટનીસ તરીકે બદલી
સુરેન્દ્રનગર: સીટી મામલતદાર મયુર દવેની પ્રમોશન સાથે ચિટનીસ તરીકે બદલી
टोल प्रशासन की लापरवाही और हठधार्मिता ने फिर ली युवक की जान.
उनियारा. उपखण्ड के ककोड से टोंक जाने वाले हाइवे पर सरदार पूरा रोड के पास वाले डिवाडर के पास...
બનાસકાંઠા: વડગામ પોલીસે લૂંટેરી દુલ્હન પાસેથી રૂ.2.51 લાખ રીકવર કર્યા
બનાસકાંઠા: વડગામ પોલીસે લૂંટેરી દુલ્હન પાસેથી રૂ.2.51 લાખ રીકવર કર્યા