भाजपा की सहयोगी पार्टी तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अडाणी रिश्वत मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। नायडू ने आंध्र प्रदेश की विधानसभा में कहा है कि अडाणी रिश्वत मामले से आंध्र प्रदेश बदनाम हुआ है।उन्होंने कहा कि अडाणी रिश्वत मामले की चार्जशीट हमारे पास पहुंची है। हम जल्द एक्शन लेंगे। सभी दस्तावेज की जांच की जा रही है। सरकार को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। ऐसे अपराध तब तक दोहराए जाएंगे, जब तक ऐसे काम करने वालों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता।दरअसल, उद्योगपति गौतम अडाणी पर गुरुवार को अमेरिका में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था।आरोप है कि अडाणी 2021 में आंध्र के तत्कालीन CM जगनमोहन रेड्डी से मिले और राज्य सरकार 7 हजार मेगावाट बिजली खरीदने के लिए राजी हो गई। इसके लिए आंध्र के अफसरों को 1750 करोड़ रुपए घूस दी गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
শিৱসাগৰ নগৰত মহাপুৰুষ শ্ৰী মন্ত শংকৰদেৱৰ ৪৫৪ তম তিৰোভাৱ তিথি পালন
শিৱসাগৰ নগৰত মহাপুৰুষ শ্ৰী মন্ত শংকৰদেৱৰ ৪৫৪ তম তিৰোভাৱ তিথি পালন । সমগ্ৰ ৰাজ্যৰ লগতে শিৱসাগৰ...
અટલ બ્રીજ નું લોકાર્પણ
અમદાવાદ શહેરની ઓળખ બની ચૂકેલ વિશ્વ પ્રસિદ્ધ રિવરફ્રન્ટની શોભા અને સગવડમાં અનેક ગણો વધારો કરનાર...
dopamine कैसे काम करता है - dopamine hormone working
dopamine कैसे काम करता है - dopamine hormone working