शेयर बाजार में आज यानी 21 नवंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 10% का लोअर सर्किट लगा हुआ है। वहीं IT शेयर्स में आज बढ़त है।

·         एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.83% और कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी है। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.14% की गिरावट देखने को मिल रही है।

·         20 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.32% चढ़कर 43,408 पर और S&P 500 0.002% बढ़कर 5,917 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.11% गिरकर 18,966 पर बंद हुआ।

·         NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 19 नवंबर को ₹3,411 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,783 करोड़ के शेयर खरीदे।