भारतीय बाजार में Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई Electric SUV के तौर पर Tata Sierra EV को भी लॉन्‍च (Tata Sierra EV Launch in India) किया जा सकता है। इसे कब तक और किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

 देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में Electric Cars and SUVs को ऑफर किया जाता है। लेकिन कंपनी जल्‍द ही EV पोर्टफोलियो का विस्‍तार करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक Tata Harrier के अलावा Tata Sierra EV को भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी हो रही है। इसे कब तक और किस तरह के फीचर्स, रेंज के साथ लाया (Tata Sierra EV Launch in India) जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगी Tata Sierra EV

टाटा की ओर से Sierra EV को भारतीय बाजार में जल्‍द ही लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी अगले साल तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा।