देवली- उनियारा के समरावता में उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद अब सरकार ने पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही है. मंगलवार को समरावता गांव के लोगों के साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के घर हुई बैठक के बाद मंत्री किरोड़ी लाला मीणा ने मीडिया को बताया कि इस मामले की जांच संभागीय आयुक्त से करवाई जायेगी. हालांकि इसको लेकर थोड़ा हंगामा भी देखने को मिला. जब समरवाता आये पंच पटेलों में से कुछ ने न्यायिक जांच की मांग कर दी, जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा भड़क गए. वहीं, संभागीय आयुक्त से जांच करवाने के बात को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है. सचिन पायलट ने कहा कि इस जांच से कुछ नहीं निकलने वाला. संभागीय आयुक्त से मामले की जांच करवाने का कोई मतलब नहीं, एक सरकारी अधिकारी दूसरे अधिकारी के बारे में क्या जांच करेगा? अब इस मामले में सचिन पायलट और किरोड़ी लाल मीणा आमने-सामने आ गए हैं. समरावता गांव से आये पंच-पटेलों ने मीटिंग में संभागीय आयुक्त से जांच करवाने की सहमति दे दी थी, लेकिन बाद में जब वो इस बात से मुकरे तो किरोड़ी उन पर बरस पड़े. कुछ ग्रामीण कलेक्टर-एसपी की गिरफ्तारी की बात भी कर रहे थे. इस पर किरोड़ी ने उनसे कहा, ''तुम में से कौन कह रहा है कि कलेक्टर-एसपी को गिरफ्तार करो.उन्होंने आगे कहा, '' अब मैं मुख्यमंत्री के पास नहीं जाऊंगा. गहलोत, डोटासरा और पायलट के पास चले जाओ. अगर वो कलेक्टर-एसपी को गिरफ्तार करा दें तो. नीचे उतरो अपना बयान सही करो. अब तुम लोग कह रहे हो कि तुम सहमत नहीं हो. अगर आप लोग सहमत नहीं थे तो आपने हां क्यों भरी थी.''सचिन पायलट ने कहा, "समरावता हिंसा पर पहले सुनने में आया कि न्यायिक जांच होगी लेकिन अब कह रहे हैं कि संभागीय आयुक्त इसकी जांच करेंगे, पता नहीं सरकार क्या चाहती है. जांच इस बात की होनी चाहिए कि ये घटना क्या जानबूझ कर की गई, किसे फायदा पहुंचाने के लिए माहौल खराब किया गया?"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Noida के गार्डन गैलरिया मॉल में युवती से छेड़छाड़, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
Breaking News: Noida के गार्डन गैलरिया मॉल में युवती से छेड़छाड़, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, ट्रक को पकड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोटा. सांगोद नगर में अल सुबह ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।...
বৰক্ষেত্ৰীৰ মুকালমুৱাত স্কুলীয়া ছাত্ৰছাত্ৰীৰ মাজত খেলৰ সামগ্ৰী বিতৰণ বিধায়ক দিগন্ত বৰ্মনৰ
নলবাৰী জিলাৰ বৰক্ষেত্ৰী সমষ্টিৰ মুুকালমুৱা কাপলাবড়িত আজি বিধায়ক দিগন্ত বৰ্মনে স্কুলীয়া...
કમોસમી વરસાદને લીધે ખેડૂતો ચિંતમાં મુકાયા
ઘઉં,વરીયાળી અને મકાઈના પાકનો સોથ વળ્યો
કુદરતે જગતના તાતને પડતા ઉપર પાટું માર્યું : ખેડૂતો નિરાશ
સાબરકાંઠા જિલ્લામાં અચાનક વાતાવરણમાં પલ્ટો આવતા ખેડૂતો જીવ ભયમાં મુકાઈ ગયો હતો અને કરેલી પાક ની...
बूंदी जिले की वृंदावती आरटीडीसी होटल को पुनः शुरू करने की भी की मांग
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने विधानसभा में उठाया बूंदी के पर्यटन का मुद्दासरकार रही जवाब देने में...