देवली- उनियारा के समरावता में उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद अब सरकार ने पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही है. मंगलवार को समरावता गांव के लोगों के साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के घर हुई बैठक के बाद मंत्री किरोड़ी लाला मीणा ने मीडिया को बताया कि इस मामले की जांच संभागीय आयुक्त से करवाई जायेगी. हालांकि इसको लेकर थोड़ा हंगामा भी देखने को मिला. जब समरवाता आये पंच पटेलों में से कुछ ने न्यायिक जांच की मांग कर दी, जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा भड़क गए. वहीं, संभागीय आयुक्त से जांच करवाने के बात को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है. सचिन पायलट ने कहा कि इस जांच से कुछ नहीं निकलने वाला. संभागीय आयुक्त से मामले की जांच करवाने का कोई मतलब नहीं, एक सरकारी अधिकारी दूसरे अधिकारी के बारे में क्या जांच करेगा? अब इस मामले में सचिन पायलट और किरोड़ी लाल मीणा आमने-सामने आ गए हैं. समरावता गांव से आये पंच-पटेलों ने मीटिंग में संभागीय आयुक्त से जांच करवाने की सहमति दे दी थी, लेकिन बाद में जब वो इस बात से मुकरे तो किरोड़ी उन पर बरस पड़े. कुछ ग्रामीण कलेक्टर-एसपी की गिरफ्तारी की बात भी कर रहे थे. इस पर किरोड़ी ने उनसे कहा, ''तुम में से कौन कह रहा है कि कलेक्टर-एसपी को गिरफ्तार करो.उन्होंने आगे कहा, '' अब मैं मुख्यमंत्री के पास नहीं जाऊंगा. गहलोत, डोटासरा और पायलट के पास चले जाओ. अगर वो कलेक्टर-एसपी को गिरफ्तार करा दें तो. नीचे उतरो अपना बयान सही करो. अब तुम लोग कह रहे हो कि तुम सहमत नहीं हो. अगर आप लोग सहमत नहीं थे तो आपने हां क्यों भरी थी.''सचिन पायलट ने कहा, "समरावता हिंसा पर पहले सुनने में आया कि न्यायिक जांच होगी लेकिन अब कह रहे हैं कि संभागीय आयुक्त इसकी जांच करेंगे, पता नहीं सरकार क्या चाहती है. जांच इस बात की होनी चाहिए कि ये घटना क्या जानबूझ कर की गई, किसे फायदा पहुंचाने के लिए माहौल खराब किया गया?"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महा जनसंपर्क अभियान
गुनौर मंडल प्रभारी अमिता बागरी ने श्यामरडाडा पहुंचकर हितग्राहियों से की बात किया जनसंपर्क
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन एवं गरीब...
DasTak: बारिश के आते ही लापरवाही से होने वाले हादसे की दस्तक | Viral Video | Monsoon 2024 | Aaj Tak
DasTak: बारिश के आते ही लापरवाही से होने वाले हादसे की दस्तक | Viral Video | Monsoon 2024 | Aaj Tak
Business News | Women Traders के शेयर और निवेश से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब|Saas, Bahu Aur Sensex
Business News | Women Traders के शेयर और निवेश से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब|Saas, Bahu Aur Sensex
যোৰহাটত অসম বিধান সভাৰ সৰ্বদলীয় ৰাজহুৱা হিচাপ পৰীক্ষক সমিতিৰ ১১ জনীয়া দল
অসম বিধানসভাৰ সৰ্বদলীয় ৰাজহুৱা হিচাপ পৰীক্ষক সমিতিৰ ১১ জনীয়া এটা দলে যোৰহাট জিলাত আজি উপস্থিত হৈ...