टीम जीवनदाता द्वारा लोगों की मदद का कारवा निरंतर बढता चला जा रहा है। एसडीपी और रक्तदान के माध्यम से लोगों की नियमित मदद की जा रही है, ऐसे में एक गंभीर मामला सामने आया जब एक बिटिया (13) को गंभीर स्थिति में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसे तत्काल एसडीपी की आवश्यकता थी, ऐसे में बिटिया के भाई मोर सिंह ने प्रयास किया और टीम जीवनदाता के भुवनेश गुप्ता से सम्पर्क किया। टीम जीवनदाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि ओ पॉजिटिव एसडीपी के लिए हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहने वाले रक्तकोष फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश प्रजापति को कॉल किया तो वह बूंदी किसी कार्यक्रम में जा रहे थे और रास्ते के थे । लेकिन जब स्थिति की गंभीरता और जरूरतमंद की मदद का हवाला दिया तो वह सीधे ही अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और एसडीपी डोनेट की। उन्होंने अब तक 141 बार एसडीपी डोनेट की है जबकि वह 30 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। लोकेश प्रजापति निरंतर एसडीपी और ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में लोगों की मदद करते चले आ रहे हैं और सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी प्रेरणा और कार्य को देखकर कई लोग इनसे मोटिवेट हुए हैं। लोकेश के भाई दिनेश प्रजापति , पत्नी और पिता नियमित रक्तदानी है और उनका मानना है कि यही संस्कार अब समाज में भी दिखने लगे है । गुप्ता ने कहा कि आमजन भी अपने परिवार को जोड़कर रक्तदान के सेवाकार्य से जोड़े तो ये अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा भारत', राष्ट्रपति बोलीं- देश में महिलाओं के पक्ष में है लिंगानुपात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि भारत तेज और अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा...
Prabhas and Kriti Sanon will exchange vows in the Maldives the following week.? – Newzdaddy
Kriti and the Darling actor will share the screen in Om Raut's Ramayana-inspired film...
ৰাইজৰ দাবীৰ বাবেহে মই সাহিত্য সভাৰ সভাপতি পদৰ বাবে আগবাঢ়িছো, ৰাইজ আৰু মেডিয়াৰ আৰ্শীবাদ মোৰ লগত আছে "- সাহিত্যিক য়েছে দৰজে ঠংছিঃ
'মই সাহিত্য সভাৰ সভাপতি হোৱাৰ সপোন দেখা নাছিলোঁ । ৰাইজৰ দাবীৰ বাবেহে সাহিত্য সভাৰ সভাপতিৰ পদত...
Loksabha Election के नामांकन से पहले Dimple ने Mulayam Singh की समाधि पर की पुष्पांजलि | Aaj Tak
Loksabha Election के नामांकन से पहले Dimple ने Mulayam Singh की समाधि पर की पुष्पांजलि | Aaj Tak
इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- ये कनाडा के लिए ठीक नहीं
Jaishankar Anger over Canada कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने की...