टीम जीवनदाता द्वारा लोगों की मदद का कारवा निरंतर बढता चला जा रहा है। एसडीपी और रक्तदान के माध्यम से लोगों की नियमित मदद की जा रही है, ऐसे में एक गंभीर मामला सामने आया जब एक बिटिया (13) को गंभीर स्थिति में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसे तत्काल एसडीपी की आवश्यकता थी, ऐसे में बिटिया के भाई मोर सिंह ने प्रयास किया और टीम जीवनदाता के भुवनेश गुप्ता से सम्पर्क किया। टीम जीवनदाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि ओ पॉजिटिव एसडीपी के लिए हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहने वाले रक्तकोष फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश प्रजापति को कॉल किया तो वह बूंदी किसी कार्यक्रम में जा रहे थे और रास्ते के थे । लेकिन जब स्थिति की गंभीरता और जरूरतमंद की मदद का हवाला दिया तो वह सीधे ही अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और एसडीपी डोनेट की। उन्होंने अब तक 141 बार एसडीपी डोनेट की है जबकि वह 30 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। लोकेश प्रजापति निरंतर एसडीपी और ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में लोगों की मदद करते चले आ रहे हैं और सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी प्रेरणा और कार्य को देखकर कई लोग इनसे मोटिवेट हुए हैं। लोकेश के भाई दिनेश प्रजापति , पत्नी और पिता नियमित रक्तदानी है और उनका मानना है कि यही संस्कार अब समाज में भी दिखने लगे है । गुप्ता ने कहा कि आमजन भी अपने परिवार को जोड़कर रक्तदान के सेवाकार्य से जोड़े तो ये अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં ઉત્તર પોલીસે મોટર સાઇકલ ચાલકોને ફ્રી હેલ્મેટ અને સીટ બેલ્ટ ને પુષ્પગૃચ્છ આપી બિરદાવ્યા
ડીસામાં ઉત્તર પોલીસે મોટર સાઇકલ ચાલકોને ફ્રી હેલ્મેટ અને સીટ બેલ્ટ ને પુષ્પગૃચ્છ આપી બિરદાવ્યા
AAP का दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ अलायंस नहीं:केजरीवाल बोले- आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, गठबंधन की खबरें गलत
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद...
चीन ने बदले अरुणाचल के इलाकों के नाम तो भड़के असम के सीएम, केंद्र सरकार से तिब्बत को लेकर की ये मांग
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को भारत सरकार से अरुणाचल प्रदेश में स्थानों...
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।*
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि दिनांक 12.12.2024 को रात्री के...