देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से हाल में ही Compact Sedan Car सेगमेंट में नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को लॉन्च किया गया है। इस गाड़ी को कई वेरिएंट के साथ लाया गया है। लेकिन क्या इसके बेस वेरिएंट LXI को खरीदना फायदेमंद साबित होगा? इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 की नई जेनरेशन को लॉन्च कर दिया गया है। इस कार के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। क्या इस वेरिएंट को खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है या नहीं। इसमें कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024
मारुति की ओर से नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को भारतीय बाजार में 11 November 2024 को लॉन्च कर दिया गया है। इसे कई वेरिएंट्स और ईंधन के विकल्पों के साथ लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जा रहा है।