बाबा सिद्दीकी मर्डर और सलमान खान की धमकी मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया. संगठन का कहना है कि लॉरेंस के गुर्गों द्वारा लोगों को धमकी के खिलाफ करणी सेना मदद करेगी. क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने वीडियो जारी कर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर जुबानी हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि अगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) धमकी, रंगदारी और वसूली करने की कोशिश करें तो उनसे संपर्क करें, वह लोगों की मदद करेंगे. लॉरेंस की धमकी से पीड़ित लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया. शेखावत ने कहा कि लॉरेंस गैंग के गुर्गों के द्वारा फिरौती की मांग की जाती है तो वह व्यक्ति क्षत्रिय करणी सेना से संपर्क करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकता है. जो भी सूचना देगा, उसे सुरक्षा हम देंगे. संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि इन गुर्गों का हिसाब हम करेंगे, जवाब भी हम देंगे. सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम देंगे. इससे पहले भी शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए इनाम देने की घोषणा की थी. इसके बाद बिश्नोई समाज के कुछ संगठनों ने भारी आपत्ति जताई है. सोशल मीडिया पर राज सिंह शेखावत का वीडियो सामने आने के बाद बिश्नोई समाज के कई संगठन भी लॉरेंस बिश्नोई के पक्ष में खुलकर उतरते नजर आ रहे हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
योगी सरकार के दों मंत्री आपस में भीड़े।
जनपद लखनऊ में,योगी सरकार के दों मंत्री आपस में,भीड़े।मालूम होकि प्रदेश में, योगी आदित्यनाथ सरकार...
SLUG: HOJAI VIRAL VIDEO SKL OBSERVATION BY DIST
SLUG: HOJAI VIRAL VIDEO SKL OBSERVATION BY DIST
Mumbai Phase-5 Voting: पोलिंग बूथ पर स्टार्स की कतार, अक्षय, जाह्नवी और सान्या मल्होत्रा ने डाला वोट
Mumbai Phase-5 Voting: पोलिंग बूथ पर स्टार्स की कतार, अक्षय, जाह्नवी और सान्या मल्होत्रा ने डाला वोट
ડીસા વિધાનસભાની સીટ ઉપર યુવા ચહેરો પ્રવીણભાઈ માળીની પસંદગી કરાતાં શહેરમાં ખુશીનો માહોલ છવાયો.
ડીસા વિધાનસભાની સીટ ઉપર યુવા ચહેરો પ્રવીણભાઈ માળીની પસંદગી કરાતાં શહેરમાં ખુશીનો માહોલ છવાયો.