आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कैलाश गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहलोत के पार्टी छोड़ने पर कहा- वे अपना फैसला लेने के लिए आजाद हैं। उन्हें जहां जाना हो जाएं।AAP नेता संजय सिंह ने कहा- दिल्ली चुनाव से पहले मोदी वॉशिंग मशीन सक्रिय हो गई है। अब कई नेता इस मशीन के जरिए भाजपा में शामिल किए जाएंगे।CM आतिशी ने कहा- ये भाजपा का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव ED और CBI के बल पर जीतना चाहती है।गहलोत ने रविवार को इस्तीफे के ऐलान के साथ केजरीवाल को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि AAP ने केंद्र सरकार से लड़ाई में बहुत वक्त बर्बाद किया। पार्टी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Safai Medical University Ragging Issue | Chat with Students | ABP Ganga
Indore MGM College Ragging
Vaibhav Sanghavi’s Stock Picks | 10 के दमदार Trades में जानें आज कौन से Stocks भरेंगे दम?| Business
Vaibhav Sanghavi’s Stock Picks | 10 के दमदार Trades में जानें आज कौन से Stocks भरेंगे दम?|...
Breaking News: मालीवाल मामले में Kejriwal के घर जाएगी पुलिस, केजरीवाल के माता-पिता से होगी पूछताछ
Breaking News: मालीवाल मामले में Kejriwal के घर जाएगी पुलिस, केजरीवाल के माता-पिता से होगी पूछताछ
गोलाघाट में आज महाष्टमी के मौके पर नगर के विभिन्न पूजा पांडालों पर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही शारदीय नवरात्र की आज महाष्टमी तिथि पर गोलाघाट नगर के विभिन्न...