आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कैलाश गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसी कॉन्फ्रेंस में गहलोत पार्टी की जॉइन कर सकते हैं।AAP नेता संजय सिंह ने कहा- दिल्ली चुनाव से पहले मोदी वॉशिंग मशीन सक्रिय हो गई है। अब कई नेता इस मशीन के जरिए भाजपा में शामिल किए जाएंगे। वहीं, CM आतिशी ने कहा- ये भाजपा का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव ED और CBI के बल पर जीतना चाहती है।उधर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे गहलोत के पार्टी छोड़ने के बाद AAP पर लगाए आरोपों को जवाब दे सकते हैं।दरअसल, गहलोत ने रविवार को इस्तीफे के ऐलान के साथ केजरीवाल को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से लड़ाई करने में बहुत वक्त बर्बाद किया। पार्टी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।
भाजपा में आज शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत:कल AAP से इस्तीफा दिया था, संजय सिंह बोले- चुनाव से पहले मोदी वॉशिंग मशीन एक्टिव
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/11/nerity_c89e33c1c4e3b14d80f0657a72bb964b.webp)