इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में तनाव जारी है। यहां सोमवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने तीन महिलाओं और तीन बच्चों को बंधक बना लिया था। वहीं, मणिपुर के जिरीबाम जिले में शुक्रवार को तीन महिलाओं के शव मिले हैं, जिनके शव असम के सिलचर में एक मुर्दाघर में लाए गए। शवों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

 

एनडीटीवी के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि मुर्दाघर जिरीबाम से लगभग 50 किमी दूर सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएमएचसी)में है। सूत्रों ने कहा कि शवों को शुक्रवार शाम सात बजे मुर्दाघर में लाया गया, शहर में उचित बुनियादी ढांचे की कमी के कारण जिरीबाम में पाए गए शवों का पोस्टमार्टम एसएमएचसी में किया जाता है।

 

सोमवार को बंधक बनाए गए तीन बच्चों में एक नवजात और ढाई साल का बच्चा शामिल है। तीन बंधक महिलाओं में दो छोटे बच्चों की मां भी शामिल हैं। सभी मैतेई समुदाय से हैं। वहीं जांच में जुट गई है। हिंसा को लेकर सुरक्षाबल भी अलर्ट पर हैं।